spot_img

नेहा सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ शामिल

बलिया

बलिया की रहने वाली और काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान की पढ़ाई कर रहीं नेहा सिंह ने बलिया का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित मोक्ष पेंटिंग बनाई है, जिसकी वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हो गया है। बलिया जिले के रसड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले डेहरी गांव की वे रहने वाली हैं।

जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

बलिया के जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में नेहा सिंह को सम्मानित भी किया है। यही नहीं, उनकी बेहतरीन कलाकृतियों को उन्होंने देखा और उनका उत्साह बढ़ाया है। नेहा सिंह अनोखी प्रतिभा की धनी हैं। वे उंगलियों के निशान से हनुमान चालीसा भी लिख चुकी हैं। वे 16 लाख मोतियों से भारत का नक्शा भी तैयार कर चुकी हैं।

सबसे बड़ी पेंटिंग

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर भी वे एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही हैं। लॉकडाउन के वक्त बीते अप्रैल में घर में बैठे-बैठे खनिज रंगों से सबसे बड़ी पेंटिंग उन्हीने तैयार कर दी। इसका आकार 62.72 स्क्वायर मीटर यानी कि 675.36 स्क्वायर फीट है।

कोविड की वजह से हुई देरी

नेहा सिंह ने इस तरह से आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया तातीनेनी के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इस रिकॉर्ड को तोड़े जाने को लेकर एक प्रार्थना पत्र नेहा सिंह ने काफी पहले ही डाल दिया था। कोविड की वजह से जवाब मिलने में उन्हें देर हुई, मगर आखिरकार नेहा सिंह का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

Must Read

Related Articles