भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट के बाद आजकल किसानी करने में व्यस्त हैं. धोनी अपने रांची स्थित फार्म हाउस में सब्जियां और अन्य फसलें उगाने में व्यस्त हैं. धोनी के खेत की सब्जियां अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बिकेंगी.
झारखंड के कृषि विभाग ने ली जिम्मेदारी

धोनी की सब्जियों को दुबई पहुंचाने का जिम्मा झारखंड के कृषि विभाग ने लिया है. अॉल सीजन फ्रेश एजेंसी कृषि विभाग की सब्जियों को बाहर भेजने का काम करती है. वही एजेंसी धोनी की सब्जियों को भी दुबई भेजेगी.
43 एकड़ में फैला है धोनी का फार्म हाउस

धोनी का रांची स्थित फार्म हाउस 43 एकड़ में फैला है. इसमें से 10 एकड़ में धोनी स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, ओल, मटर और पपीते की खेती होती है. साथ ही गोभी और टमाटर की खेती भी की जाती है. धोनी के खेतों की सब्जियां इन दिनों आर्गेनिक बाजार में भी आ गई हैं.
धोनी के डेयरी के दूध का धमाल

धोनी के खेतों की सब्जियां जिस तरह से पूरे विश्व में धमाल मचा रही हैं उसी तरह धोनी की डेयरी का दूध भी रांची वासियों को बहुत पसंद आ रहा है. धोनी ने क्रिकेट से संन्यास के बाद मछली पालन, डेयरी और कृषि के कामों की तरफ अपना ध्यान लगाया है…