गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए मंगलवार को अध्यक्ष पद पर काशीनाथ राय, शंकर सिंह यादव ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत यादव, आदित्यनारायण सिंह, महासचिव पर समीक्षा प्रसाद, विनोक कुमार चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष दो पर रमापति यादव, विनोद शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर रमेश सिंह यादव, मदन कुशवाहा। इसके आलावा सह सचिव पद पर शोभनाथ सिंह यादव, धनंजय पांडेय, पुस्तकालय पर गोविंद राम एवं कार्यकारिणी के लिए हेमंत सिंह चौहान, सफाउद्दीन, राजेंद्र सिंह यादव, अमर सिंह, ऋषिदेव पांडेय, मो. वसीम सिद्दीकी, संतोष कुमार मौर्य, रामजन्मराम, सुनील दुबे, राजेश यादव तथा लौह कुमार राय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
