spot_img

उत्तर प्रदेश के इन रूटों पर चलेंगी CNG बसें, यात्रा करना होगा आसान, तैयारियाँ शुरू।

बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए दुनिया भर के देश कई तरह के प्रयास कर रहे हैं; भारत में भी सरकारें प्रदूषण को कम करने के लिए डीजल इंजन वाली गाड़ियों की जगह पर इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों के संचालन पर जोर दे रही हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों में सीएनजी बसें चलाई जा रही हैं और कई राज्य अभी इसकी योजना बना रहे हैं।

भारत के सबसे सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भी प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार सीएनजी बसें संचालित बसें संचालित करने की तैयारी में है। आगरा, लखनऊ, नोएडा जैसे कई बड़े शहरों में प्रदूषण का प्रकोप देखा जा सकता है इसलिए इसी महीने से उत्तर प्रदेश के कई सड़क मार्गों पर डीजल इंजन वाली बसें के स्थान पर सीएनजी बसें संचालित की जाने वाली हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गाजियाबाद और गोरखपुर में सीएनजी बसों का संचालन करने वाली है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गोरखपुर में पहले से ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है अब सीएनजी बसों के संचालित होने से यात्रियों को यातायात में बहुत आसानी होगी।

Must Read

Related Articles